Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधझूलाघाट थाने से मारपीट का आरोपी हथकड़ी के साथ भाग गया, पुलिस...

झूलाघाट थाने से मारपीट का आरोपी हथकड़ी के साथ भाग गया, पुलिस जवान हुए निलंबित

पिथौरागढ़ : झूलाघाट थाने से मारपीट का आरोपी सुरेश प्रसाद उर्फ़ संजीव राम हथकड़ी के साथ मौके से फरार हो गया। जिसके चलते वहां तैनात दो जवानों को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, सुरेश मारपीट के आरोप में जेल में बंद था। लेकिन फिर वो हथकड़ी के साथ मौके से फरार हो गया। इसपर पुलिस के दो जवानों रेखा निखुर्पा और दिनेश गिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी तारा सिंह राणा को लाइन हाजिर करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा को झूलाघाट भेजा गया है। फरार आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। साथ ही उसके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments