Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपिथौरागढ़ के तल्लीसार में टिड्डी दल का आतंक, चट कर गए मक्का और...

पिथौरागढ़ के तल्लीसार में टिड्डी दल का आतंक, चट कर गए मक्का और धान की फसल

टिड्डियों के दल ने दोनों स्थानों पर मक्का और धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय किसान धुआं लगाकर टिड्डियों के दल को भगा रहे हैं। किसानों ने टिड्डी दल से निजात दिलाने की मांग की है।

पिथौरागढ़ : यहाँ बीते रोज राजस्थान से चले टिड्डियों के दल ने फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है। पहले जनपद के विकासखंड विण के तल्लीसार में टिड्डियों का झुंड पहुंचा जिसने मक्का, धान सहित सब्जी व फलों को चट कर दिया। इसके बाद टिड्डियों का झुंड मूनाकोट ब्लाक के तड़ेमियां गांव पहुंच चुका है। यहाँ भी टिड्डियों ने मक्का और धान की फसल चट कर दी है।

सीमांत जनपद में टिड्डी दल का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों स्थानों पर रसायन के साथ कृषि विभाग की टीम को भेज दिया गया।

टिड्डियों के दल ने दोनों स्थानों पर मक्का और धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय किसान धुआं लगाकर टिड्डियों के दल को भगा रहे हैं। किसानों ने टिड्डी दल से निजात दिलाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments