Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपिथौरागढ़ विस उपचुनाव ; 25 नवंबर को है मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

पिथौरागढ़ विस उपचुनाव ; 25 नवंबर को है मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

पिथौरागढ़ : विधानसभा उपचुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने इस दिन चुनाव क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी को निर्देश जारी हुए हैं। पूर्व वित्त मंत्री श्री प्रकाश पन्त के असामयिक निधन के कारण सीट खाली होने पर यह चुनाव हो रहा है.

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने कहा है कि 25 नवंबर को मतदान के दिन विधानसभा क्षेत्र में सभी शासकीय व अशासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, अर्द्ध सरकारी निकाय व वाणिज्यिक प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारी, कारीगर व श्रमिकों के मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments