Saturday, March 7, 2026
Homeपिथौरागढ़पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए एक अक्तूबर से हेली सेवा...

पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए एक अक्तूबर से हेली सेवा शुरू होगी

पिथौरागढ़। उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए बहुप्रतीक्षित हेली सेवा का संचालन आगामी एक अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद हैरिटेज एविएशन ने सेवा शुरू करने की तैयारियां तेज़ कर दी हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त माह में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार की मांग की थी। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए हेली सेवा संचालन की जिम्मेदारी हैरिटेज एविएशन को सौंपी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि यह सेवा सीमांत क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत साबित होगी। हेली सेवा न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय निवासियों को तेज और सुगम यातायात सुविधा भी प्रदान करेगी। यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments