Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपिथौरागढ़ में भूकंप के छटके, लोगों में दहशत

पिथौरागढ़ में भूकंप के छटके, लोगों में दहशत

पिथौरागढ। संवाददाता। चीन-नेपाल सीमा से लगे पिथौरागढ़ के साथ ही आसपास के क्षेत्र में मंगलवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे आए झटके से लोग दहशत में आ गए। कुछ घरों में दरारें भी आई हैं। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले की तहसील मुनस्यारी में ही दस किलोमीटर की गहराई में था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मैग्नीट्यूट थी।

मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे पिथौरागढ़ जिले में धरती डोल उठी। यह झटका करीब चार सेकेंड तक महसूस किया गया। घबराए लोग घरों से बाहर निकल गए। जिला प्रशासन के अनुसार मुनस्यारी क्षेत्र में कुछ मकानों की दीवारों पर हल्की दरारें आई हैं।

वहीं, प्रशासन ने सभी राजस्व टीमों को भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी जुटाने के लिए रवाना किया है। ठीक एक साल पहले भी जिले में 11 नवंबर 2018 को 3.5 भी तीव्रता का भूकंप आया था। जिसने लोगों में दहशत भर दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments