Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपेयजल निगम ने दो माह से लटका रखा है कुमौड़ में सीवरेज...

पेयजल निगम ने दो माह से लटका रखा है कुमौड़ में सीवरेज लाइन का कार्य, पालिकाध्यक्ष ने दी तीन दिन की मोहलत

पिथौरागढ़। जिले में जनहित के कार्यो में अफसरशाही के रोड़े से जनप्रतिनिधि भी परेशान हैं। लिखित और मौखिक रूप से कहे जाने के बाद भी अधिकारी सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों की ही नहीं सुन रहे हैं। जनता नेताओं से जवाब मांग रही है। अधिकारियों की उदासीन कार्यप्रणाली से नाराज नगर पालिकाध्यक्ष ने पेयजल निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को खुली चिट्ठी लिखकर अटके पड़े कार्यो को शुरू करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी है।

नगर के कुमौड़ वार्ड में सीवर लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए दो माह पूर्व निविदाएं स्वीकृत कर ली गई हैं, लेकिन विभाग दो माह बाद भी ठेकेदार के साथ अनुबंध तैयार नहीं कर सका है। अनुबंध नहीं होने पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। पेयजल निगम ने सीवर लाइन बिछाने का तर्क देकर वार्ड की सड़कों के सुधारीकरण और हाटमिक्स का कार्य भी रू कवा रखा है। परेशान जनता नगर पालिकाध्यक्ष से जवाब मांग रही है।

एपीएस तिराहे के आस-पास बने घरों में पिछले वर्ष मानसून काल में पानी घुसने की समस्या सामने आई थी। इस पर तिराहे के पास एक स्पकर निर्माण की स्वीकृति मिली हुई है। स्कपर का निर्माण लोक निर्माण विभाग को करना है, लेकिन विभाग ने यह मामला लटका रखा है। अब मानसून काल नजदीक है। आस-पास रहने वाले लोग पिछले वर्ष की तरह घरों में पानी घुसने की समस्या को लेकर सशंकित हैं और नगर पालिका से जवाब मांग रहे हैं। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत दोनों मामलों में विभागीय अधिकारियों को मौखिक रू प से कहने के साथ ही पत्र भी भेज चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इन चिट्ठियों का जवाब तक नहीं दिया है।

पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बुधवार को दोनों विभागों को खुली चिट्ठी लिखकर तीन दिन के भीतर दोनों कार्य शुरू कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों की नींद नहीं टूटती है तो उच्चाधिकारियों से मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।

इस मामले में पेयजल निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वीकृत कार्यो पर कार्रवाई चल रही है। मानसून काल से पहले कार्य करा लिए जायेंगे।

जिलाधिकारी आनंद स्वरूप का कहना है कि कुमौड़ में टेंडर लगने के बाद भी सीवर लाइन का कार्य शुरू नहीं कराए जाने के मामले की जानकारी मिली है। इस मामले में विभाग से जानकारी ली जा रही है। जल्द कार्यो को शुरू कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments