Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुनस्यारी में जारी है बर्फबारी, बर्फीली हवाओं से पिथौरागढ़ में माइनस में...

मुनस्यारी में जारी है बर्फबारी, बर्फीली हवाओं से पिथौरागढ़ में माइनस में पहुंचा पारा

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में मंगलवार को मौसम में अचानक बदलाव आ गया, बगैर वर्षा के ही पारा माइनस में चला गया। धूप खिलने के बाद भी सर्द हवाएं चली। जिले की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ और तहसील मुख्यालय मुनस्यारी में बगैर वर्षा के ही हिमकण गिरने लगे।

जिला मुख्यालय में सुबह कुछ देर बादल छाये रहे। वर्षा का अनुमान गलत साबित हुआ। दिन में धूप खिली, लेकिन धूप के साथ ही दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। तीखी हवाओं के चलते धूप में भी गर्मी का अहसास नहीं हुआ। दोपहर बाद सर्द हवाएं और तेज हो गई।

ठंड के चलते बाजारों में पसरा सन्नाटा
मंगलवार को न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज हुआ। ठंड के चलते दिन ढलते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। बाजार भी जल्दी बंद हो गया। सीमांत तहसील मुनस्यारी में मंगलवार को कड़ाके की ठंड का अहसास लोगों को हुआ।

माइनस में पहुंचा तापमान
बादल छाये होने के बावजूद वर्षा नहीं हुई, सीधे हिमकण गिरने से तापमान दिन में ही माइनस में चला गया। मुनस्यारी में रात का तापमान माइनस चार डिग्री तक पहुंचने लगा है। पंचाचूली, राजरंभा, हंसालिंग में जमकर हिमपात हुआ। हिकमण गिरने से तहसील मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments