Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल कोश्यारी ने किया ललित की पुस्तक का विमोचन

राज्यपाल कोश्यारी ने किया ललित की पुस्तक का विमोचन

पिथौरागढ़। सीमांत के युवा कवि ललित शौर्य की पुस्तक फॉरेस्ट वॉरियर्स का महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देहरादून स्थित अपने निजी आवास में विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने शौर्य के प्रयासों को जमकर सराहा। कहा उनकी रचनाओं का संसार अनूठा है। ये पुस्तकें बच्चों के लिए प्रेरणादायक हैं। शौर्य ने कहा उनकी यह पुस्तक पर्यावरण संरक्षण पर आधारित है। इसमें वन संरक्षण, संवर्द्धन पर आधारित कहानियां संकलित हैं। यहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गिरीश जोशी, कविंद्र सिंह देवली, मधुसूदन जोशी, आलोक सत्याल, रजनीश कौंसवाल, विपिन शाह रहे

इससे पूर्व में भी ललित शौर्य की 8 से अधिक किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। ललित की कहानियों का अनुवाद अंग्रेजी, मराठी, कन्नड़, तेलगु, मलयालम , गुजराती आदि भारतीय भाषाओं में हो चुका है। शौर्य दर्जनों राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक सम्मानों से भी सम्मानित हो चुके हैं। पेशे से इंजीनियर ललित बाल साहित्य में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वह मोबाइल नहीं पुस्तक दो अभियान चला रहे हैं। जिसके तहत अब तक विभिन्न माध्यमों से 12 हजार से अधिक पुस्तक वितरित की जा चुकी हैं।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरीश जोशी, कवींद्र सिंह देवली, मधुसूदन जोशी, आलोक सत्याल, प्रकाशक रजनीश कौंसवाल, विपिन शाह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments