Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशार्ट सर्किट से पिथौरागढ़ में मिठाई की दुकान में आग, पास के...

शार्ट सर्किट से पिथौरागढ़ में मिठाई की दुकान में आग, पास के घरों को फायर ब्रिगेड और लोगों ने बचाया

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ जिले के थल कस्बे में गुरुवार की रात शार्ट सर्किट से एक मिठाई की दुकान में आग लग गई। भीषण आग लगने से दुकान में रखा करीब सात लाख रुपए का सामान जलकर गया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे दुकान से सटे मकान आग की चपेट में आने से बच गए।

रात करीब ढाई बजे के आसपास एक बार क्षेत्र की बिजली गुल हुई। कुछ देर बाद आपूर्ति बहाल हुई लेकिन इस क्षेत्र में वोल्टेज काफी अधिक आने से दिनेश नाथ गोस्वामी की मिठाई की दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। हाई वोल्टेज से दुकान से सटे आठ मकानों में भी बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फूक गए। इसी बीच दुकान से आग की लपटें निकलने लगी। जिसे देखते हुए आसपास के सटे मकानों में रहने वाले लोगो मे हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही निकट में स्थित थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। समय पर आग पर काबू पाए जाने से आग अन्य मकानों तक नहीं फैली। दुकान में रखा गया सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने पुलिस में दी गई तहरीर में लगभग सात लाख का नुकसान बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments