Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिअल्मोड़ा की बेटी निकिता बनीं सबसे कम उम्र की बीडीसी सदस्य, 21...

अल्मोड़ा की बेटी निकिता बनीं सबसे कम उम्र की बीडीसी सदस्य, 21 साल की उम्र में रचा इतिहास

अल्मोड़ा, चौखुटिया ब्लॉक। पंचायत चुनावों में इस बार युवाओं का जोश और जागरूकता नए आयाम स्थापित कर रही है। चौखुटिया ब्लॉक की कोट्यूड़ा ताल सीट से 21 वर्षीय निकिता ने क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। स्नातक की पढ़ाई कर रही निकिता महिला प्रत्याशियों में सबसे कम उम्र की बीडीसी सदस्य बन गई हैं।

निकिता ने 456 वोट पाकर अपनी प्रतिद्वंद्वी निशा को 41 मतों के अंतर से हराया। निशा को 415 मत प्राप्त हुए, जबकि 14 मत रद्द कर दिए गए। अपनी सूझ-बूझ, शिक्षा और जनसेवा के जज्बे के दम पर निकिता ने न सिर्फ जनता का विश्वास जीता, बल्कि ग्रामीण राजनीति में एक नई उम्मीद भी जगाई।

नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी

निकिता ने अपनी जीत के बाद कहा, “अब महिलाएं सिर्फ वोटर नहीं रहेंगी, वे नेतृत्व भी करेंगी।” उन्होंने यह भी कहा कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों को प्राथमिकता देंगी और गांव की महिलाओं को जागरूक बनाने की दिशा में काम करेंगी।

गांव की बेटियों को मिला नया प्रेरणास्रोत

निकिता की यह ऐतिहासिक जीत उन तमाम ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो आगे बढ़ने का सपना देखती हैं। एक बुजुर्ग महिला देवकी ने कहा, “पहली बार देखा कि कोई इतनी कम उम्र में इतने आत्मविश्वास से चुनाव लड़ी और जीत भी गई।”

नई पीढ़ी की सोच की जीत

कोट्यूड़ा ताल की जनता को अब निकिता से ईमानदारी, पारदर्शिता और जमीनी स्तर पर विकास की उम्मीद है। यह जीत सिर्फ एक युवा की नहीं, बल्कि नई सोच और नई पीढ़ी के नेतृत्व की भी जीत है, जो गांवों में बदलाव की कहानी लिखने को तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments