Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिइस लोकसभा सीट से बेटे आनंद के लिए टिकट चाहते हैं हरीश...

इस लोकसभा सीट से बेटे आनंद के लिए टिकट चाहते हैं हरीश रावत, आखिरकार जता दी अपनी इच्छा

पूर्व सीएम हरीश रावत बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत की। मीडिया ने हरीश रावत से हरिद्वार लोकसभा सीट से टिकट के बारे में सवाल किया। इस पर हरीश रावत ने कहा कि ये फैसला कांग्रेस पार्टी को करना है। कहां से किसे लड़ाना है ये मेरा अधिकार नहीं है, लेकिन इसके साथ ही हरीश रावत ने अपने बेटे को टिकट मिलने की इच्छा जता दी।

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी फैसला करेगा, वह उन्हें मंजूर है। लेकिन मेरा मन है और मैं पार्टी से भी कहूंगा कि मेरे बेटे को चुनाव लड़ाया जाए। हरीश रावत ने कहा कि उनका बेटा बहुत दिनों से समाज और राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है। कार्य करने वाले को सम्मान भी मिलना चाहिए।

कौन हैं हरीश रावत के बेटे?
पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे का नाम आनंद रावत हैं। आनंद रावत उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट रह चुके हैं, वो 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments