Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिउत्तराखण्ड पंचायत चुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, शांति पूर्ण...

उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, शांति पूर्ण माहौल में मतदान जारी

चमोली जिले के चार विकासखंडों – ज्योतिर्मठ, देवाल, थराली और नारायणबगड़ – में पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन विकासखंडों में कुल 1,04,715 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगला तराई में मतदान किया।

चुनाव के तहत 232 ग्राम प्रधान, 91 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 9 जिला पंचायत सदस्यों के चयन के लिए मतदान हो रहा है।

नारायणबगड़ में सबसे अधिक मतदाता
चारों विकासखंडों में सबसे अधिक 29,912 मतदाता नारायणबगड़ विकासखंड में हैं। इनमें 14,290 महिला और 15,622 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
ज्योतिर्मठ विकासखंड में कुल 27,054 मतदाता हैं, जिनमें 13,211 महिलाएं और 13,843 पुरुष हैं।

थराली विकासखंड में 24,802 मतदाता (12,139 महिलाएं व 12,663 पुरुष) हैं।
सबसे कम 22,947 मतदाता देवाल विकासखंड में हैं, जिनमें 11,050 महिला और 11,897 पुरुष मतदाता हैं।

वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का ध्यान
चुनाव में 80 वर्ष से अधिक आयु के 1,789 मतदाता और 447 दिव्यांग मतदाता भी भाग ले रहे हैं। ऐसे मतदाताओं की सुविधा के लिए समाज कल्याण विभाग ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। उनके सहयोग के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।

सड़क वाले क्षेत्रों में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए वाहनों की भी व्यवस्था की गई है ताकि वे आसानी से मतदान केंद्रों तक पहुंच सकें।

मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में जारी है और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments