Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसांसद बलूनी ने गुजरात से भेजा ऑक्सीजन सिलिंडरों का ट्रक

सांसद बलूनी ने गुजरात से भेजा ऑक्सीजन सिलिंडरों का ट्रक

कोरोना संकट के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडरों की जरूरत को पूरा करने के लिए राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी सामने आए हैं। वह अपने निजी प्रयासों से गुजरात से एक ट्रक ऑक्सीजन सिलिंडर उत्तराखंड भेज रहे हैं। शुक्रवार तक ऑक्सीजन सिलिंडर का ट्रक देहरादून पहुंच जाएगा।

बृहस्पतिवार को बलूनी ने अपने फेसबुक पर जानकारी दी कि उनकी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से कोरोना के विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने मरीजों की संख्या के अनुपात में ऑक्सीजन सिलिंडरों की भारी आवश्यकता बताई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध होने पर उन्हें निरंतर रिफिल करके अधिकतम रोगियों की सेवा की जा सकती है।बलूनी ने लिखा कि मैंने निजी संबंधों और मित्रों के सहयोग से एक ट्रक ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की है। यह ट्रक बुधवार को कच्छ (गुजरात) से चल चुका है, जो बृहस्पतिवार रात या शुक्रवार की सुबह तक देहरादून पहुंच जाएगा। उन्होंने लिखा कि इस क्रम में विदेश के कुछ मित्रों ने पल्स ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध कराए हैं।

साथ ही सांसद निधि से क्रय किए जाने वाले कंसंट्रेटर भी शीघ्र ही राज्य सरकार को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, मुझे आशा और विश्वास है कि आपकी हमारी भागीदारी और सहयोग से हम कोरोना को पराजित कर देंगे। हर एक जीवन महत्वपूर्ण है। आप सभी सेवा और सहयोग करते हुए अपना ध्यान रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments