Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआचार संहिता उल्लंघन मामले मे विधायक को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस,...

आचार संहिता उल्लंघन मामले मे विधायक को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, मांगा 24 घण्टे में जवाब

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई कुमाऊं के बागेश्वर विधानसभा से चंदन नामदास विधायक को चुनाव आयोग का नोटिस, आयोग ने मांगा विधायक से 24 घंटे में जवाब

चुनाव आचार संहिता लगते ही विधायक चंदन राम दास को आयोग ने नोटिस भेजा है। उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। विधायक दास पर आरोप है कि उन्होंने अपनी विधानसभा के अणां क्षेत्र में जाकर भीड़ एकत्र करके कोविड नियमावली का उल्लंघन करने के साथ ही सामान आदि वितरित किए। रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें नोटिस भेजा है।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि भाजपा के विधायक चंदन राम दास ने चुनाव आचार संहिता लगने के बाद गरुड़ विकास खंड के आ आना गांव में सार्वजनिक रूप से भीड़ जुटाई। कोविड नियमावली का उल्लंघन किया। कहा था कि इस दौरान भाजपा से विधायक चंदन दास ने साज-बाज उपकरण भी वितरित किए। विधायक चंदन राम दास के अणां गांव में आयोजित सार्वजनिक समारोह की शिकायत करने में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण तकनीकी मामले में चूक गए। उन्होंने जल्दबाजी में शिकायत में विधायक की शिकायत करने पर दिनांक नौ जनवरी 2021 लिख दिया। जबकि वे शिकायत वर्ष 2022 की करना चाह रहे थे। इसे ही विधायक ने पकड़ लिया। विधायक दास ने कहा कि नोटिस का जवाब दिया जाएगा। साथ ही कहा कि यह शिकायत वर्ष 2021 की है, हो सकता है कि वे उस दिन अणां गांव में होंगे। लेकिन तब आचार संहिता नहीं थी। वही रिटर्निंग आफिसर विधानसभा बागेश्वर हरगिरि ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के मामले में विधायक की शिकायत आई थी। उन्हें नोटिस भेजा गया है। 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। यदि जवाब नहीं आया तो अग्रिम कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments