Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस के ये दिग्गज नेता जल्द हो सकते हैं भारतीय जनता पार्टी...

कांग्रेस के ये दिग्गज नेता जल्द हो सकते हैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल: सूत्र

पौड़ी: विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की वरिष्ठ और दिग्गज नेताओं को अपनी पाले में लाने की मुहिम तेज कर दी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोज रावत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

आज स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत कांग्रेस के विकासखंड पाबौ की दिग्गज नेता मनोज रावत से मिले और उनसे गुफ्तगू की। ऐसा माना जा रहा है कि मनोज रावत पार्टी में अपनी अनदेखी के कारण पार्टी से नाराज चल रहे हैं। जिसके चलते कयास तेज हो गए हैं कि मनोज रावत जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों की माने तो भारतीय जनता पार्टी के भव्य कार्यक्रम में मनोज रावत अपने सेकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते है। इसके साथ ही उन्हें पार्टी में उच्च पद पर भी दिया जा सकता है। इतना तय है कि भारतीय जनता पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करने की मुहिम तेज कर दी है। इसी का परिणाम है कि धन सिंह रावत पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के करीबी माने जाने वाले मनोज रावत के साथ बैठकर गुफ्तगू करते हुए दिखाई पड़े।

अगर कांग्रेस का अंदर घात यूं ही जारी रहा है तो 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार खड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments