Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार की भरमार, पीएम मोदी ने देश को दी...

कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार की भरमार, पीएम मोदी ने देश को दी विकासोन्मुखी सरकार : अनुराग ठाकुर

बागेश्वर : विधानसभा चुनाव 2022 के तैयारियों के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री धामी बागेश्वर पहुंचे। उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई और बाइक रैली के साथ जनता का अभिनंदन किया।

रैली के माध्यम से नगर क्षेत्र से होते हुए नुमाइश खेत मैदान में हो रही जनसभा हुई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान 2जी, 3जी समेत देश में कई अन्य घोटाले हुए। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार ने अपने अब तक के सात के साल के कार्यकाल में देश को विकास के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिय। राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक कोई भी पीएम मोदी पर घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता। हमने भ्रष्टाचार मुक्त, विकासोन्मुखी सरकार दी है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगातार लोगों की सेवा करने का काम किया। मोदी सरकार ने 20 महीने तक 80 करोड़ लोगों को राशन मुक्त देने का काम किया। गरीबों को शौचालय दिए, पक्के मकान देने का काम भी लगातार किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहे अमेठी में भी भाजपा ने ही काम किया है। आयुष्मान कार्ड से मिल का पथर साबित हुआ। अभी तक एक करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान कार्ड से लाभ ले चुके हैं। आत्मनिर्भर भारत की ओ भारत लगातार बढ़ रहा है । मोदी सरकार ने किसानों के खातों मे रुपये डाले गए है। जिससे गरीब किसानों को लाभ मिला है। उज्वला योजना, जल जीवन मिशन जैसे कार्यो की भी तारीफ की। सीडीएस विनिप रावत को भी जनसभा मे याद किया। उनके कार्यो की तारीफ की।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। कांग्रेस को जनता को झूठ बोलने वाली पार्टी बोला। आम आदमी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि आप केवल जनता को धोखे में रखने का काम करती है। विजय संकल्प यात्रा बीजेपी को दुबारा से सत्ता में आएगी और विकास की एक नई परिभाषा भी स्थापित करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा हरिद्वार व बागेश्वर से शुरू हो रही है। आज जनता की भारी भीड़ बता रही है कि बीजेपी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। घोषणाएं जितनी भी की है सब पूरी करने का काम किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर से विकास कार्यो को किया जा रहा है। देश और उत्तराखंड विकास की और अग्रसर हो रहा है। लगातार काम किया जा रहा है। महालक्ष्मी किट योजना शुरू की गई है। भर्ती प्रकिया मे तेजी से काम किया जा रहा है। 24000 पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा। कोरोना महामारी के वक्त गरीब बच्चों को पढ़ाई में काफी परेशानी सामने आई, उनके अब टेबलेट दिए जाएंगे। बच्चो के खाते मैं पैसे डाले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments