Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिकेदारनाथ में बीजेपी की विजय पर सीएम धामी की पहली प्रतिक्रिया, कहा-...

केदारनाथ में बीजेपी की विजय पर सीएम धामी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- झूठी राजनीति पर जनता की जीत

देहरादून। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जिस पर उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्‍होंने इस जीत को विपक्ष की झूठी राजनीति के खिलाफ जनता के विवेक की विजय बताया।

केदारनाथवासियों को भी दी बधाई
केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा को मिली शानदार विजय पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि समस्त केदारनाथवासियों और भाजपा परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत समस्त कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अथक परिश्रम और जनता जनार्दन का भाजपा की नीतियों पर अपार विश्वास का प्रतीक है।

इस अभूतपूर्व सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से भाजपा प्रदेश में विकास, सुशासन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है।

कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल के प्रतिनिधित्व में हम सभी शैला दीदी के सपनों व आप सभी क्षेत्रवासियों की उम्मीदों के अनुरूप सशक्त और समृद्ध केदारनाथ विधानसभा के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह जीत विपक्ष की झूठी राजनीति और भ्रामक प्रचार के खिलाफ जनता के विवेक और सत्य की विजय भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments