Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा बजट सत्र, कैबिनेट बैठक में तारीख होगी...

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा बजट सत्र, कैबिनेट बैठक में तारीख होगी तय

उत्तराखंड सरकार ने तय कर लिया है कि वह इस बार का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में करेगी। सत्र कब होगा, इस बारे में आगामी कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया जा सकता है। 2022 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से इस बार के बजट पर सभी की निगाहें लगी हैं। प्रदेश सरकार के इस बजट को चुनावी बजट के तौर पर देखा जा रहा है।

सत्र के जरिए एक बार फिर प्रदेश सरकार गैरसैंण के एजेंडे पर अपने कदम मजबूती से रखने का इरादा जताने का प्रयास करेगी। गैरसैंण में अवस्थापना विकास से जुड़ीं घोषणाओं के अलावा मुख्यमंत्री अब दो बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं।

ग्रीष्मकालीन राजधानी के बाद मुख्यमंत्री वहां 25 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की है। अब सरकार वहां बजट सत्र के दौरान भी अपने गैरसैंण के एजेंडे को आगे बढ़ाने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पिछले करीब चार साल के दौरान प्रदेश सरकार के गैरसैंण पर लिए गए निर्णयों के बारे में कराए गए एक सर्वे के नतीजे सरकार को उत्साहित करने वाले हैं। पहाड़ और मैदान दोनों ही स्थानों पर जनराय गैरसैंण के विकास को लेकर लिए गए फैसलों के पक्ष में बताई जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments