Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिछात्रसंघ चुनाव...गढ़वाल विश्वविद्यालय बिड़ला और बीजीआर परिसर में मतदान शुरू, छात्रों में...

छात्रसंघ चुनाव…गढ़वाल विश्वविद्यालय बिड़ला और बीजीआर परिसर में मतदान शुरू, छात्रों में उत्साह

 

गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र संगठनों में गजब का उत्साह दिख रहा है। छात्र सुबह से ही अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं।

14 बूथों पर छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए मतदान किया जा रहा है। विवि व पुलिस प्रशासन निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में जुटा हुआ है। अभी तक सात फीसदी मतदान हो चुका है।विश्विद्यालय गेट पर संगठनों द्वारा अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही है। बिड़ला परिसर छावनी में तब्दील हुआ है। बिना डिजिटल आईडी कार्ड के वोट नहीं देने पर रोक है।

वहीं पौड़ी गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। पांच बूथों पर 824 छात्र मतदान करेंगे। जोकि आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। धीरे-धीरे मतदान बढ़ने लगा है। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments