Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डछियालेख से इनर लाईन जौलजीबी किये जाने की मांग को पूर्व सैनिकों...

छियालेख से इनर लाईन जौलजीबी किये जाने की मांग को पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़ ज़िले के सीमान्त क्षेत्र बलुवाकोट में पूर्व सेनानियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। गौरव सेनानी कल्याण समिति के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने ईनर लाईन को छियालेख से हटाकर जौलजीबी किये जाने, बलुवाकोट में एसबीआई की शाखा खोलने के साथ ही गौरव सेनानियों के बच्चों को उपनल में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने सहित तमाम मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों का कहना है कि लंबे समय से मांग करने पर भी गौरव सेनानियों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्यवाह नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। वही मौके पर आये ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने आंदोलितपूर्व सैनिकों को अपने स्तर से कार्यवाही का भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments