Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमंत्री ने निकाली सरकार की शवयात्रा, दून में होगा समापन

मंत्री ने निकाली सरकार की शवयात्रा, दून में होगा समापन

ऋषिकेश। संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर शव यात्रा निकाली है। शव यात्रा के माध्यम से प्रदर्शन करने की शुरुआत देव प्रयाग से 17 दिसंबर से शुरु हुई थी जो सभी जिलो से होते हुये आज 700 किलोमीटर की दूरी तय कर डोईवाला पहुंची। डोईवाला में सरकार के खिलाफ हो रहे इस प्रदर्शन में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ़ हल्ला बोलते हुये जोरदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा की वर्तमान की त्रिवेंद्र सरकार देव प्रयाग की उपेक्षा कर रही ह,ै देव प्रयाग मे एन सी सी की यूनिट खुलने वाली थी जिसे भाजपा सरकार ने पौडी शिफ्ट कर दिया जिसे बरदास्त नही किया जाएगा। इसके अलावा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ़ कांग्रेस ने यह भाजपा शव यात्रा निकाली है जो देहरादून मे सम्पंन होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments