Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरविधायक चंद्रा पंत ने ली शपथ, पहली बार लेंगी सत्र में हिस्सा

विधायक चंद्रा पंत ने ली शपथ, पहली बार लेंगी सत्र में हिस्सा

देहरादून। संवाददाता। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायक चंद्रा पन्त को पद औऱ गोपनीयता की शपथ दिलाई। चन्द्रा पन्त पिथौरागढ़ उपचुनाव से विधायक निर्वाचित हुई हैं। शपथ के बाद विधानसभा स्पीकर प्रेम चंद्र अग्रवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में चंद्रा ने कहा कि अपने स्वर्गीय पति प्रकाश पन्त के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगी। उन्होंने सभी समर्थकों और पिथौरागढ़ की जनता का धन्यवाद किया है।

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा ने उनकी पत्नी चंद्रा पन्त को चुनावी मैदान में उतारा था। उपचुनाव में चन्द्रा पन्त ने कांग्रेस प्रत्याशी को 3 हजार से अधिक मतों से मात दी थी। वहीं बुधवार से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान चंद्रा पंत पहली बार सत्र में हिस्सा लेंगी। देखना दिलचस्प होगा वह किन सवालों को प्रश्नकाल के दौरान जनहित में उठाती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments