Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसीएए औऱ एनआरसी की सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाये-अजय भट्ट

सीएए औऱ एनआरसी की सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाये-अजय भट्ट

देहरादून। संवाददाता। देशभर में सीएए औऱ एनआरसी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। मोदी सरकार का विरोध देखते हुए भाजपा संगठन में सीएए औऱ एनआरसी की कमान अपने हाथों में ले ली है। भाजपा अब कमल संदेश के माध्यम से बूथ स्तर तक आमजन तक सीएए औऱ एनआरसी के फायदे को बताने का काम करेगी, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज सीएए औऱ एनआरसी के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जियमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक हुई।

जिसमें पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और दायित्वधारी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को जनता के बीच मे जाकर सीएए और एनआरसी को लेकर विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा। भट्ट ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एनआरसी किसी मुस्लमान को कोई दिक्कत नहीं है, बस कुछ लोगों को राजनैतिक तौर पर भड़काया जा रहा है। इसी वजह से देश में कुछ स्थानों में हालात गंभीर बने हुए हैं। बता दे कि उत्तराखण्ड की ओर से लोकसभा में सांसद अजय भट्ट ने प्रवासियों को भारतीय नागरिकता दिए जाने का मामला प्रमुखता से उठाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments