Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअध्यक्ष अमित शाह दून निवासी मोतीरात के घर करेंगे भोजन

अध्यक्ष अमित शाह दून निवासी मोतीरात के घर करेंगे भोजन

देहरादून। संवाददाता।
 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 20 सितंबर को दोपहर का भोजन बलवीर रोड़ निवासी मोतीराम के घर करेंगे। हालांकि इस बारे में मोतीराम निजी तौर कुछ भी नहीं कह रहे हैं। मगर संगठन की ओर से उनको अमित शाह की मेहमान नवाजी का अवसर दिया जा रहा है। बलवीर रोड पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय सौ मीटर के फासले पर वाल्मीकि मंदिर के नजदीक मोतीराम के घर में खुशी का माहौल है। हालांकि, वह और परिवारजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन माहौल बता रहा कि तैयारियां चल रही हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े अनुसूचित समाज से ताल्लुक रखने वाले मोतीराम के घर पर 20 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोपहर का भोजन करेंगे। हालांकि, मोतीराम ने कहा कि उन्हें अभी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन शाह उनके यहां आते हैं तो उनका पूरा परिवार उनका स्वागत करने के लिए तत्पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments