Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरधर्मपुर विधायक चमोली ने पुस्ते का उद्घाटन किया

धर्मपुर विधायक चमोली ने पुस्ते का उद्घाटन किया


देहरादून। संवाददाता। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली द्वारा आज सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ लोहिया नगर में नदी किनारे क्षतिग्रस्त पुस्ते का उद्घाटन किया गया साथ ही उनके द्वारा और भी कई स्थलों का निरीक्षण किया गया। आयुष्मान योजना के कैंप का उद्घाटन भी लोहिया नगर में उनके द्वारा किया गया।

इस मौके पर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के नारे को आगे बढ़ा रही है। गरीब लोगों को हो रही समस्याओं को देखते हुए विकास हर क्षेत्र में किए जा रहे हैं बहुत दिनों से क्षतिग्रस्त इस पुश्ते को लेकर जो लोगों को समस्याएं हो रही थी वह अब इस पुश्ते को बन जाने से सारी समस्याओं का समाधान होगा और जिन मकानों को इस पुश्ते के गिरने से खतरा उत्पन्न हो गया था उनका भी बचाव होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे और क्षेत्रीय कांग्रेस के पार्षद मुकीम अहमद भी मौजूद रहे। साथ ही ब्रह्मपुरी वार्ड के पार्षद सतीश कश्यप जसवीर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments