Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरगांधी की प्रतिमा पर गोली मारने के विरोध में कांग्रेस ने दिया...

गांधी की प्रतिमा पर गोली मारने के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना


देहरादून। संवाददाता। अलीगढ़ में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर गोली मारने वालों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने पूरे देश भर में धरना प्रदर्शन किया एआईसीसी के निर्देश के बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गांधी पार्क के बाहर धरना दिया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस तरह से महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का जिस तरीके से अपमान किया गया और उस पर सरकार मौन है ऐसा लगता है कि सरकार के संरक्षण में महात्मा गांधी जी का अपमान एक षड्यंत्र के तहत किया गया है मुख्य आरोपियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई ना होना इस बात का सबूत है कि जो कुछ भी हुआ वह सरकार के इशारे पर हुआ है। साथ ही प्रीतम सिंह का कहना हे की जल्द ही ऐसे लोगों की गिरफ्तारी होनी चाइये अन्यथा कांग्रेस बड़े स्तर पर आगे आंदोलन करेगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments