Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिभाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय संकल्प रैली

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय संकल्प रैली


मसूरी। मसूरी में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प रैली निकाली । शनिवार को क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने टिहरी बस अड्डे से लेकर किताब घर तक विजय संकल्प रैली निकाली। रैली को विधायक गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया स रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता, वंदे मातरम, भारतीय सेना और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए स इस मौके पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष राकेश रावत ने बताया कि आज पूरे देश में युवा मोर्चा द्वारा विजय संकल्प रैली निकाली जा रही है जिसमें करीबन 3 करोड़ से ऊपर बाइको का लक्ष्य रखा गया है । वहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह से सुरक्षित है मोदी है तो मुमकिन है । वहीं क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि आज पूरे देश में युवा मोर्चा द्वारा विजय संकल्प रैली निकाली जा रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश सुरक्षित है , प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments