Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरभाजपा से वर्तमान सांसद ही लड़ेंगे पांचों सीटों पर- अजय भट्ट

भाजपा से वर्तमान सांसद ही लड़ेंगे पांचों सीटों पर- अजय भट्ट


देहरादून। संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड में इस बार के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी की कोई वैकेंसी नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद राज्य की सभी पांचों सीटों पर भाजपा को दोबारा जीत दिलाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सैद्धांतिक पार्टी है। टिकट वितरण केंद्रीय संसदीय बोर्ड का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्तर से जो आदेश भी होगा, पार्टी संगठन की पूरी ताकत उसे जिताने में लगाई जाएगी।

एक शादी समारोह में पहुंचे अजय भट्ट ने कहा कि नैनीताल सीट के लिए मैंने न कभी दावेदारी की और न ही टिकट मांगा। मगर यह जरूर कहा कि, पार्टी का आदेश मिला तो सच्चे सिपाही की तरह हर आदेश का पालन करेंगे। भट्ट ने कहा कि पार्टी का मन ही हमारा मन है। उन्होंने कहा कि बूथ से शक्ति केंद्र, मंडल, जिला और राज्य स्तर तक भाजपा का नेटवर्क हमेशा सक्रिय रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि सेना के शांतिकाल के अभ्यास जैसा ही नियमित अभ्यास भाजपा भी करती है। चुनाव हो या कार्यक्रम, फोन और व्हाट्सएप से भी भाजपा कार्यकर्ता जुट जाते हैं। भट्ट बोले, कांग्रेस ने पहले 2014 और फिर 2017 में जीत का दावा किया था। कांग्रेस हिट एंड रन की पॉलिसी पर चलती है, उसका कोई सिद्धांत नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments