Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमनीष खंडूरी के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को फर्क नहीं...

मनीष खंडूरी के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को फर्क नहीं पड़ता-अजय भट्ट


देहरादून। संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री व पौड़ी लोकसभा से सांसद भुवन चंद खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी का कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाए जोरो पर हैं। कांग्रेसी नेताओं को कहना है कि जल्द मनीष को पार्टी में शामिल कर लिया जायेगा। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि मनीष पौड़ी लोकसभा से सांसद का टिकट चाह रहे हैं। जिस पर कांग्रेस उनको टिकट देने पर विचार कर रही है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि मनीष भाजपा के पांच रूपयें के भी सदस्य नहीं है। यदि वह कांग्रेस में जाते हैं तो इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

राजनैतिक हलकान कहे या सोशल मीडिया की चर्चाये हर तरफ मनीष खंडूरी का कांग्रेस में शामिल होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मनीष कांग्रेस से पौड़ी सीट से टिकट की दावेदारी कर सकते हैं। वहीं उनकी दावेदारी की बात सामने आने से कांग्रेस में भीतरघात की बात जोरो पर है। देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस उनकी आवाभगत को किस तरह से पार्टी के भीतर तालमेल बैठाने में कामयाब होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments