Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरराहुल की रैली को सफल बनायेगी किसान कांग्रेस-राठी

राहुल की रैली को सफल बनायेगी किसान कांग्रेस-राठी


देहरादून। संवाददाता। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दून दौरे से पूर्व उत्तराखण्ड किसान कांग्रेस कमेटी ने अपनी प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा कर दी है। यह कार्यकारणी पूरे प्रदेश में किसानों की समस्याये पुरजोर तरीके से उठाने के साथ ही राहुल गांधी के दून दौरे में सफल भूमिका निभायेगी।

कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस बात की जानकारी उत्तराखण्ड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने दी। उन्होने किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी व मीडिया कमेटी की घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश कार्यकारणी में 11 उपाध्यक्ष, 18 महासचिव व 13 सचिव सहित मीडिया कमेटी में 6 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।

उन्होने कहा कि किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी पूरे प्रदेश में किसानों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठायेगी। उन्होने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी दौरे को लेकर किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निर्देश दे दिये गये है। जिसको लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन 15 मार्च को कांग्रेस भवन में किया जायेगा। उन्होने किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने की भी अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments