Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरराहुल गांधी की परिवर्तन रैली से पहले कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत

राहुल गांधी की परिवर्तन रैली से पहले कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत


देहरादून। संवाददाता। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 मार्च को परेड ग्राउंड में होने वाली रैली को सफल बनाने में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाकर कांग्रेस द्वारा अपने पक्ष में सियासी माहौल होने का संदेश पूरे प्रदेश को देने की कोशिश की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि राहुल गांधी की यह रैली एतिहासिक होगी। उनके अनुसार इस रैली में प्रदेश भर से एक लाख के आस पास लोग पहुंच रहे है। कांग्रेस के सभी विधायक व पदाधिकारियों को रैली में क्या करना है सभी को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। इस रैली की तैयारियां जिस जोर शोर से चल रही है उससे यह साफ है कि इसके जरिए कांग्रेस एक ऐसा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारियों में है जिससे पूरे प्रदेश के लोगों में यह संदेश जा सके कि चुनावी हवा कांग्रेस के पक्ष में है।

प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह दून में डेरा डाले हुए है तथा रैली की तैयारियों की खुद निगरानी कर रहे है।लोकसभा की सभी पांच सीटों पर दावेदारी करने वाले नेताओं के लिए भी राहुल की रैली में अपनी भूमिका सिद्ध करने की चुनौती है। सभी दावेदारों को अपने अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक समर्थक जुटाने के निर्देश दिये गये है। इन सभी दावेदारों को पता है कि उनके समर्थकों की मौजूदगी उनकी जमीनी ताकत का आंकलन होगा। इस रैली के बाद ही प्रत्याशियों की सूची जारी की जानी है।

राहुल गांधी की रैली व अन्य कार्यक्रम का पूरा ब्यौरा शासन कृप्रशासन व कांग्रेस कमेटी को मिल चुका है। राहुल हैलीकाप्टर से 12 बजे रैली स्थल पर पहुंचेगे। यातायात व रूट प्लान भी तैयार है उनके कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों से मिलना भी शामिल है। खास बात यह है कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के इस रैली के जरिए यह संदेश देने का प्रयास भी करेंगे कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है तथा प्रदेश के कांग्रेस नेताओं में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments