Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर अब भाजपा की नजर

पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर अब भाजपा की नजर


देहरादून। संवाददाता। भले ही भाजपा नेता इस बात का दावा कर रहे हों कि भाजपा का कोई बड़ा नेता तो क्या कोई कार्यकर्ता भी कांग्रेस में नहीं जा सकता है लेकिन भाजपा के अंदर इसे लेकर भारी बेचैनी का माहौल है और उनकी नजर 16 मार्च को होने वाली कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली पर लगी हुई है।

भाजपा जिसने मनीष खण्डूरी के कांग्रेस में जाने की बात से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया है कि मनीष खण्डूरी न तो नेता है और न भाजपा के सदस्य, इसलिए उनके कांग्रेस में जाने और न जाने से भाजपा को कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। लेकिन भाजपा के शीर्ष नेताओं को इस बात की आंशका जरूर है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये कुछ नेता एक बार फिर पाला बदल सकते है। खास बात यह है कि इन पूर्व कांग्रेसी नेताओं की बड़ी बड़ी महत्वाकांशाए है जो अब उन्हे भाजपा में रहते हुए पूरी होती दिखाई नहीं दे रही है। विजय बहुगुणा जो अपने बेटे या अपने लिए टिहरी लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे है तथा यशपाल आर्य जो नैनीताल लोकसभा सीट से टिकट के दावेदार है तथा कुवंर प्रणव चैम्पियन जो अपनी पत्नी देवयानी के लिए हरिद्वार से टिकट मांग रहे है।

उनकी मश्ां पूरी न होने की स्थिति में उनके लिए पाला बदलना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं होगी। वह चाहे डा. हरक सिंह जो अब तक कई बार दल बदल चुके है अथवा विजय बहुगुणा या फिर सतपाल महाराज उनके द्वारा बीते समय जो दलबदल किये गये है उसके पीछे उनकी महत्वाकांशाए ही रही है जिन्हे पूरा न होने पर उन्होने भाजपा का दामन थामा था। यशपाल आर्य को अपने बेटे के लिए लिए टिकट चाहिए था और नहीं मिला तो कांग्रेस को टाटा बाय बाय कह दिया। क्योंकि भाजपा टिकट देने को तैयार थी। डा. हरक सिंह खुद ही यह स्वीकार कर चुके है इन महत्वाकांशाओं ने ही उन्हे नाच नचाया है। लेकिन अब वह कोई जोड़तोड़ न करने की बात भी कहते हैं। उन्होने मान लिया है कि उनके नसीब में जो है वहीं उन्हे मिलेगा। भले ही सतपाल महाराज किसी भी तरह की महत्वाकांशाओं से स्वंय को परे बता रहे हों लेकिन यह सच नहीं है।

नेताओं के बारे में वैसे भी कहा जाता है कि यह कहते कुछ है और करते कुछ है। कुवंर प्रणव सिंह जो आज कल बहुत ही आक्रामक रूख अपनाए हुए है। पिछले काफी समय से भाजपा से नाराज चल रहे है। उनके बारे में यह चर्चा आम है कि वह पुनः कांग्रेस में जा सकते है। खास बात यह है कि क्या कांग्रेस उनको टिकट देने को तैयार होगी? इसमें कोई शक नहीं है कि कांग्रेस इनमें से जिस भी नेता की महत्वाकांशा को पूरा करने को तैयार होगी वही कांग्रेस में जा सकता है। यही कारण है कि भाजपा इन पूर्व कांग्रेसी नेताओं पर पैनी नजर रखे हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments