Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदो दिन में भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक करेंगे सात जनसभाएं-भसीन

दो दिन में भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक करेंगे सात जनसभाएं-भसीन


देहरादून। संवाददाता। लोकसभा चुनाव के प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को उत्तराखंड आ रहे हैं। इस दौरान पीएम रुद्रपुर में ऐतिहासिक रैली को सम्बोधित करेंगे। साथ ही उत्तराखंड में 24 व 26 मार्च को पाँचों लोकसभा क्षेत्रों में साथ विशाल जनसभाएँ आयोजित की जा रही हैं ।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा देवेंद्र भसीन ने बताया कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में 28 मार्च को ऐतिहासिक रैली जो रूद्रपुर में होगी को सम्बोधित करेंगे। इसकी तैयारिया शुरू कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा 24 व 26 मार्च को पूरे देश में 500 रैलियाँ आयोजित करने का जो निर्णय लिया गया है उसी क्रम में उत्तराखंड में सात स्थानों पर विशाल जनसभाए आयोजित की जा रही हैं। ये सात जनसभाए प्रदेश के पाँच लोकसभा क्षेत्रों में की जाएंगी। जिन्हें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सम्बोधित करेंगे। इनमें तीन जनसभाएँ 24 मार्च को और चार जनसभाएँ 26 मार्च को होंगी। भसीन ने बताया कि जिन स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी अपने नामांकन करेंगे वहाँ नामांकन के दिन भी जनसभाएं होंगी। इनमें भी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments