Saturday, March 7, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालगढ़वाल भाजपा प्रत्याशी तीरथ ने रोड शो निकाल कर मांगा समर्थन

गढ़वाल भाजपा प्रत्याशी तीरथ ने रोड शो निकाल कर मांगा समर्थन


गढ़वाल सीट से भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे तीरथ सिंह रावत ने रोड शो निकालकर समर्थन मांगा और साथ ही सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा पलायन को रोकने के लिए बनाएगें ठोस रणनीति।

श्रीनगर। गढ़वाल भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने अपने समर्थकों के साथ श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में रोड शो कियास। शनिवार सुबह से ही रावत अपने रोड शो में जुटे हुए थे। रावत और उनके समर्थकों ने घर- घर जाकर जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने केंद्र सरकार से पिछले पांच सालों से गरीब जनता और महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं के बारे में वोटरों को विस्तार से बताया। रावत ने कहा कि भाजपा हमेशा ही गरीब और दलीतों के साथ खड़ी है। उन्होंने वोटरों को आश्वासन दिया कि वह ठोस कदम उठाकर क्षेत्र का चहुमुखी विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पलायन एक बहुत बड़ी समस्या है। रावत ने कहा कि प्रदेश में पलायन पर अंकुश लगाने के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को तीरथ ने अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पर्चा भरा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments