Saturday, March 7, 2026
Homeटिहरीमाला राज्य लक्ष्मी शाह को जिताने के लिए एकजुट हो कार्यकर्ता

माला राज्य लक्ष्मी शाह को जिताने के लिए एकजुट हो कार्यकर्ता


चिन्यालीसौड़। चिन्यालीसौड़ बाजार में भाजपा के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से टिहरी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को जिताने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

लोकसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए भारतीय जनता पार्टी के चिन्यालीसौड़ बाजार में कार्यालय का शुभारंभ यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा, मोदी सरकार ने पांच साल में अभूतपूर्व कार्य कर सबका साथ, सबका विकास नारे को साबित कर दिखाया और आम आदमी को इसका भरपूर फायदा मिला।

केंद्र सरकार ने अटल आयुष्मान योजना का शुभारंभ किया। इसका लाभ आम आदमी को मिल रहा है और आगे भी मिलेगा। राज्य सरकार ने भी दो साल में चिन्यालीसौड़ विकासखंड में सडकों का जाल बिछाया, एक-दो गांव को छोडकर सभी गांवों को सड़क से जोड़ा गया है।

चिन्यालीसौड़ और ब्रह्मखाल महाविद्यालय के लिए भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। विधायक के सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार के महत्वपूर्ण विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाने और एकजुट होकर भाजपा की टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments