Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकिसान कांग्रेस पांचों सीटों पर हुई मुस्तैद

किसान कांग्रेस पांचों सीटों पर हुई मुस्तैद


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखण्ड किसान कांग्रेस द्वारा राज्य की पांचो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी सीटों पर लोकसभा प्रभारी व सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा प्रभारी की नियुक्ती कर दी गयी है।
कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस बात की जानकारी उत्तराखण्ड किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील राठी ने दी।

उन्होने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व प्रत्येक देशवासियों के साथ ही देश के किसानों के लिए भी अति महत्वपूर्ण है। जो पिछले पांच वर्षो से अपने आपको छला हुआ महसूस कर रहे है और उन्हे अपना बदला लेने के लिए इसी महापर्व का इंतजार था। उन्होने कहा कि देश के साथ ही उत्तराखण्ड का हर किसान इस महापर्व में हिस्सा लेकर देश में परिवर्तन की बयार लायेगा।

उन्होने कहा कि देश का किसान, गरीब व हर तबका राहुल गांधी की ओर देख रहा है व उनके ही सानिध्य में अपने आप को सुरक्षित मान रहा है। क्योंकि राहुल गांधी ने देश के हर परिवार को न्यूनतम आय के आधार पर सालाना 72000 रूपये देने का वादा किया है। उन्होने कहा कि किसान कांग्रेस ने राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर लोकसभा प्रभारी, सहप्रभारी व 70 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्तियंा कर दी है जो अपने अपने क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में कार्य करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments