Saturday, March 7, 2026
Homeपिथौरागढ़वीर शव नहीं गिनते, लाशो को गिनने का काम गिद्धों का है;गृह...

वीर शव नहीं गिनते, लाशो को गिनने का काम गिद्धों का है;गृह मंत्री राजनाथ सिंह


पिथौरागढ़। भाजपा के स्टार प्रचारक एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वीर शव नहीं गिनते हैं लाशो को गिनने का काम गिद्धों का है। विपक्ष सरकार में रहते आतंकवाद के खिलाफ कुछ कर नहीं सका। आज जब मोदी सरकार के कार्यकाल में सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और आतंकवादियों को मारा तो कांग्रेस सहित सारा विपक्ष सबूत मांग रहा है। विपक्ष और पाकिस्तान के सुर एक जैसे है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह सोमवार दोपहर को अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार के पांच साल के कार्य की उपलब्धियां बताई और कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था इस स्तर पर है विश्व की अर्थ व्यवस्था में छठे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 तक भारत विश्व की तीन महाशक्तियों अमेरिका चीन और रूस में किसी एक को पीछे धकेलकर टॉप थ्री में स्थान बनाएगा।उन्होंने कांग्रेस के 55 साल और भाजपा के पांच साल के कार्यो की तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस को काम करने की कला भाजपा से सीखनी चाहिए।

संबोधन में सात बार लिया नमो नाम
उन्होंने अपने सम्बोधन में सरकार की उपलब्धियों का श्रेय पीएम मोदी को दिया। सम्बोधन में सात बार नमो का नाम लिया। कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उत्तराखंड राज्य के गठन को लेकर भी बाते कही। पूर्व पीएम अटल विहारी बाजपेयी को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि जब राज्य बना तब वह यूपी के सीएम थे। पर्वतीय राज्य के विकास को लेकर शंकाए थी जो निर्मूल साबित हुई है। त्रिवेन्द्र सरकार ने दो साल के कार्यकाल में वह किया है जो अन्यमुख्यमंत्री नही कर सके। उन्होंने कहा कि अटल और मोदी सरकार में एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नही लगे। उन्होंने यहां कि सैन्य परम्परा को छूते हुए कहा कि हर मानव मान सम्मान और स्वाभिमान चाहता है। इसे पहाड़ की जनता ने निभाया है। प्रत्याशी अजय टम्टा को बराबर क्षेत्र के लिए कार्य करने वाला बताया। जनता से उन्हें जिताने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments