Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमोदी आगमन पर निःशुल्क सहयोग करेंगे वाहन चालक-मेयर गामा

मोदी आगमन पर निःशुल्क सहयोग करेंगे वाहन चालक-मेयर गामा


देहरादून। संवाददाता। पांच मार्च को पीएम मोदी देहरादून के परेड मैदान पर भारी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकों देखते हुए भाजपा महानगर कार्यालय में दून आॅटो यूनियम के पदाधिकारियों के साथ मेयर सुनील उनियाल गामा ने बैठक करते हुए कम किराये पर कार्यकर्ताओं को जनसभा स्थल पहुंचाने का निवेदन किया। जिस पर समस्त यूनियन चालकों ने निःशुल्क सेवा देने का भरोसा दिया है।

मंगलवार को भाजपा महानगर कार्यालय पर मोदी आगमन को लेकर मेयर गामा ने आॅटो यूनियन सहित अन्य वाहन चालकों के साथ बैठक की। जिसमें उनसे अनुरोध किया गया कि जनसभा को सफल बनाने के लिए श्रोताओं व कार्यकर्ताओं को शहर भर से जनसभा स्थल पर कम किराये पर लाया जाये। इस पर यूनियन के पदाधिकारियों ने निःशुल्क सेवा देते हुए भाजपा को समर्थन देने का भरेासा दिया है। मेयर गामा ने बताया कि आॅटो यूनियम शहर के कोने-कोने से जनता को जनसभा तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments