Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपीएम मोदी की जनसभा से पहले भाजपा ने परेड मैदान पर किया...

पीएम मोदी की जनसभा से पहले भाजपा ने परेड मैदान पर किया भूमि पूजन


देहरादून। संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच अप्रैल को देहरादून परेड ग्राउंड पर होने वाली जनसभा सभा स्थल का भाजपा नेताओं ने बुधवार को भूमि पूजन व हवन किया ।

आचार्य अरुण सती द्वारा मंत्रोच्चार व विधि विधान से पूजन कराया गया। भाजपा मानती है कि भूमि पूजन तथा ग्रहों के पूजन से कार्यक्रम बिना किसी विघ्न बाधा के सम्पन्न होता है। पूजन के पश्चात भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एसपीजी टीम के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भूमि पूजन के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला व विनय रोहिला रैली संयोजक, विधायक खजान दास सह संयोजक, महापौर सुनील उनियाल गामा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments