Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरनिशंक हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी, रानी के पक्ष में करेंगे मतदान

निशंक हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी, रानी के पक्ष में करेंगे मतदान


देहरादून। संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक चाहकर भी खुद के पक्ष में मतदान नहीं कर सकेंगे। उनका मतदान बूथ टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दे कि कल यानी 11 अप्रैल को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जायेगा। इसी के तहत डाॅ निशंक सुबह 7ः30 से 8 बजे के बीच मध्य केंद्रीय विद्यालय निकट पुलिस चैकी कैंट रोड देहरादून में मतदान करने पहुंचेंगे। उनके करीबी लोगों के अनुसार निशंक का मतदान को लेकर कार्यक्रम सुनिश्चित कर लिया गया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी सुबह 9 बजे डीएवी पब्लिक स्कूल डिफेंस कालोनी देहरादून में मतदान करेंगे। भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल सुबह दस बजे स्टेपिंग स्टोन स्कूल गुरू रोड देहरादून में मतदान अधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान मीडिया का भी वीवीआईपी लोगों पर फोकस बना रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments