Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरहरीश पाठक यूकेडी के कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त

हरीश पाठक यूकेडी के कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक को एक बार पुनः दल का केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है। आज उक्रांद के केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने हरीश पाठक को फूल माला पहना कर उनको कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दल के संरक्षक बी डी रतूड़ी ने कहा कि हरीश पाठक को पूर्व में कार्यकारी अध्यक्ष रहने का अनुभव है। वह पहले भी इस दायित्व का निर्वहन भली प्रकार से कर चुके है। उन्होंने आशा व्यक्त की आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में दल को हरीश पाठक के अनुभव का लाभ मिलेगा और उनकी सक्रिय गतिविधियों से दल को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री बहादुर सिंह रावत, केंद्रीय कोषाध्यक्ष आनंद सिलमाना, महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री, जिला अध्यक्ष विजय बौङाई समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments