Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपूर्व मुख्यमंत्री ने हरीश रावत पर कसा तंज, कहा गीदड़

पूर्व मुख्यमंत्री ने हरीश रावत पर कसा तंज, कहा गीदड़

देहरादून। संवाददाता। पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी और पूर्व सीएम हरीश रावत के बीच सियासी संग्राम में शब्द बाण खूब चले। यह सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। कोश्यारी ने फिर एक बार हरीश रावत की हार पर चुटकी ली। उन्हें इशारों ही इशारों में गीदड़ तक कह गए।

भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे चुनाव न लड़ने से कई लोग चिंतित थे। कहते थे कि आप नहीं लड़ रहे, अब क्या होगा। हरीश रावत आ रहे हैं। मैने तभी कहा था कि गीदड़ की मौत आती है तो …। उन्होंने कहा कि हरीश रावत नैनीताल आए और भाजपा ने उन्हें सबसे करारी हार दी। वह अब मुंह दिखाने लायक भी नहीं हैं।

बता दें, चुनाव प्रचार के दौरान भी कोश्यारी ने हरीश को एकुला बानर कहा था। इस पर पलटवार करते हरीश ने कोश्यारी को भीगा घुघूत बताया था। अब कोश्यारी ने हरीश रावत पर यह बयान देकर फिर विवाद खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जनता ने हमें बड़ी जिम्मेदारी दी है। हमें इसे समझकर इमानदारी से जनता की सेवा और देश का विकास करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। कहा कि उनकी नीतियों ने ही आज पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलवाई है।

उन्होंने प्रदेश सरकार की भी तारीफ की। कहा कि गठबंधन स्वार्थ पर टिका था। तभी उसका यह हाल हुआ। कहा कि भाजपा का हरेक कार्यकर्ता पहले देश, फिर पार्टी और अंत में खुद की सोचता है। यह जीत इसी समर्पण से निकली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments