Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरराहुल गांधी को देना चाहिए इस्तीफा- सीएम टीएसआर

राहुल गांधी को देना चाहिए इस्तीफा- सीएम टीएसआर


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जो शर्मनाक हार हुई है उसको देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

त्रिवेन्द्र सिंह का कहना है कि देश भर में अब कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। देश की जनता का कांग्रेस और उसके नेताओं पर कोई भरोसा नही रह गया है। अच्छा होगा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दें।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते है वह किसी भी राष्ट्रीय स्तर के नेता की भाषा नहीं हो सकती। कांग्रेस की वर्तमान में जो दुर्दशा हुई है उसके लिए पार्टी व उसके नेता खुद ही जिम्मेदार है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि कांग्रेस पार्टी अपना जनाधार खो चुकी है देश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुकी है लेकिन कांग्रेस के नेता सच को स्वीकार नहीं कर रहे है। उन्होने यह प्रतिक्रिया आज सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश पर प्रतिक्रिया देते कही। उन्होने कहा कि दो लोकसभा चुनाव के परिणाम इस बात का सबूत है कि अब कांग्रेस का कोई वजूद नहीं रह गया है।

उत्तराखण्ड में सभी पांचों सीटों पर पार्टी की जीत को बड़ी जीत बताते हुए कहा कि हमने सिर्पफ सभी पांच सीटें ही नहीं जीती है बल्कि जितने बड़े अन्तर से इस बार भाजपा प्रत्याशी जीते है वह भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होने कहा कि राज्य में भाजपा का वोट शेयर भी लगातार बढ़ रहा है उन्होने कहा कि केन्द्र में फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनने से राज्य के विकास को अब और तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments