Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरकांग्रेसियों ने हार के बाद दिग्गज नेताओं की चैपाल में किया मंथन

कांग्रेसियों ने हार के बाद दिग्गज नेताओं की चैपाल में किया मंथन


देहरादून। संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कांगे्रस अध्यक्ष राहुल गांधी से अनुरोध किया जाय कि वे कांग्रेसजनों की भावना के अनुरूप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर यथावत बने रहें तथा इस चुनौतीपूर्ण समय में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करें। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी उनके नेतृत्व में नई चुनौतियों का सामना करने को संकल्पबद्ध है। नेताप्रतिपक्ष डॉ. इन्दिरा हृदयेष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से दूरभाष पर उपरोक्त प्रस्ताव पर सहमति ली गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments