Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमहिला के साथ मारपीट करने वाला पुलिस गिरफ्त से फरार

महिला के साथ मारपीट करने वाला पुलिस गिरफ्त से फरार


देहरादून। संवाददाता। राजधानी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितनी चाक चौबंद है इसकी बानगी बीते रोज राजपुर क्षेत्र में सामने आयी है। जहां एक महिला के साथ मारपीट व गाली गलौज की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद भी आरोपी घटनास्थल से पुलिस की मौजूदगी में भागने में कामयाब रहा और पुलिस जांच की दुहाई देती रही। हालांकि पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

बीते कुछ दिनों से राजधानी देहरादून में महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म जैसे मामले अचानक बढ़े है। हालांकि पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा व ऐसे अपराधों पर कड़ी कार्यवाही के दावे तो बहुत करता है लेकिन सच्चाई में यह दावे कितने सटीक है यह बीते कुछ दिनों से टिहरी नाबालिग रेप प्रकरण में देखा व समझा गया है। बीते रोज भी राजपुर क्षेत्र के गोल्डन मैनोर अपार्टमेंट में ऐसी ही एक घटना प्रकाश में आयी है जिसमें एक महिला से आरोपी द्वारा छेड़छाड़ व गाली गलौज की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस को सूचित करने के बाद भी आरोपी पुलिस की मौजूदगी मे ही भागने में कामयाब रहा।

मिली जानकारी के अनुसार गोल्डन मैनोर अपार्टमेंट राजपुर रोड में एक महिला का फ्लैट है जिसका एग्रीमेंट बीते माह खत्म होने के बावजूद किरायेदार कबीर सिंह फ्लैट खाली करने में आनाकानी कर रहा है। बीते रोज जब महिला अपने फ्लैट पर गयी तो किरायेदार कबीर सिंह उसे देखते ही आग बबुला हो गया और उसने महिला के साथ मारपीट, गाली गलौज करते हुए छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला। हल्ला होने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी तो आरोपी पुलिस की मौजूदगी में ही भाग निकला। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की बात तो कही है लेकिन आरोपी का पुलिस की मौजूदगी में ही भाग निकलना पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाने के लिए काफी है। देखना होगा कि पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मामले को कितनी गम्भीरता से लेते व समझते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments