Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरविधानसभा स्पीकर ने की घोषणा, प्रसार भवन जाना जायेगा प्रकाश पंत के...

विधानसभा स्पीकर ने की घोषणा, प्रसार भवन जाना जायेगा प्रकाश पंत के नाम से


देहरादून। संवाहदाता। विधानसभा का दूसरा सत्र आज से शुरू हो गया है। पहले दिन सदन में दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि दी गई। सत्र शुरू होते ही नियम 315 के तहत प्रस्ताव रखा गया और प्रश्नकाल स्थगित कर मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बोलते- बोलते भावुक होते दिखे। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रकाश पंत की कमी उनको ही नहीं पूरे सदन को महसूस हो रही है।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह््रदयेश ने अपने उद्भोदन में कहा कि प्रकाश पंत यूपी के समय से ही उन के साथी थे और उनके जैसी छवि उन्हें किसी में नजर नहीं आती है। संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक सहित सभी मंत्री, विधायकों ने प्रकाश पंत के साथ बिताये पलों को याद किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। वहीं विधानसभा स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में घोषणा करते हुए कहा कि प्रसार भवन का नाम दिवगंत नेता प्रकाश पंत के नाम पर रखा जायेगा। जिसमें सभी ने सहमति जताई।

निर्दलीय विधायक राम सिंह कैडा ने शोक प्रस्ताव पढ़ते हुए दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के साथ बिताये पलों को याद किया। राम सिंह कैड़ा ने सदन में प्रस्ताव रखा कि हल्द्वानी कॉलेज कैम्पस और निर्माणाधीन औखलकांडा पम्पिंग योजना का नाम स्वर्गीय प्रकाश पंत के नाम पर रखा जाये। वहीं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विधानसभा के नवीन प्रसार भवन को स्वर्गीय प्रकाश पंत के नाम से जाना जायेगा। ये उन्हें विधानसभा सदस्यों की ओर से सच्ची श्रंद्धाजलि होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments