Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरखाद्यान घोटालें में कांग्रेसी नेताओं पर आंच आने के आसार

खाद्यान घोटालें में कांग्रेसी नेताओं पर आंच आने के आसार

देहरादून। ब्योरों। खाद्यान घोटले की आंच प्रशासन सहित पूर्व कांग्रेसी नेताआंे को लपेटती नजर आ रही है। इस मामलें में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि खाद्यान्न घपले में बड़े अफसर के खिलाफ कार्रवाई कर राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर एक बड़ी चोट की है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस और पूर्ववर्ती सरकार को भी घेरा और कहा कि प्रकरण की सघन जांच में यह घपला पांच-छह सौ करोड़ से अधिक का निकल सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी और पिछली सरकार के कुछ लोग भी रडार पर हैं।

 

प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि यह मामला पिछली सरकार के मुखिया और खाद्य मंत्री की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है। प्रारंभिक जांच में ही इतना बड़ा घोटाला खुलने से साफ हो गया है कि किसने गरीबों के पेट पर लात मारने का प्रयास किया।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान भाजपा ने खाद्यान्न में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कांग्रेस नेताओं के गोदामों में सरकारी खाद्यान्न की शिकायत की थी। जिस तरह से यह घपला सामने आया है, उससे इन आशंकाओं को बल मिला है।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई, उसे कांग्रेस सरकार ने एक नहीं दो बार सेवा विस्तार दिया। इससे साफ जाहिर है कि घपले में कांग्रेस सरकार संलिप्त थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य को सिर्फ लूटा का है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस ने राज्य का खजाना पूरी तरह खाली कर दिया था, जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ रहा है।

 

तब सियासी फायदे के मद्देनजर बिना वित्तीय स्वीकृति के ही कार्य प्रारंभ करा दिए गए। उन्होंने कहा कि इन सब परिस्थितियों को देखते हुए बाजार से कर्ज उठाना सरकार की मजबूरी है, लेकिन जल्द ही वित्तीय स्थिति ठीक हो जाएगी।

 

समाज कल्याण में छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की भी जांच चल रही है। इसमें सरकार दूध का दूध और पानी का पानी करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments