Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरभाजपा नेताओं का इंतजार खत्म, दीपावली से पहले मिलेंगे सरकार में दायित्व

भाजपा नेताओं का इंतजार खत्म, दीपावली से पहले मिलेंगे सरकार में दायित्व

देहरादून। संवाददाता। सूबें त्रिवेंद्र सरकार अब कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को सत्ता में दायित्व की जिम्मेंदारी देती दिख रही है। छह माहीनों से दायित्व पाने को उत्सुक पार्टी नेताओं कोे दीपावली से पहले यह तोहफा मिल सकता है। वहीं पार्टी के करीबी सूत्रों की मानें तो इसके लिए 28 नाम तय किए गए हैं, जिन पर पार्टी कोर ग्रुप की बैठक के बाद नामों की घोषणा करेगी।

 

जानकारी के अनुसार दीपावली से पहले दायित्व दिए जाने की संभावना बनी हुई है। जिम्मेंदारी के साथ एक व्यक्ति एक प्रदेश के सिद्धांत को अमल में लाने पर भी फैसला होगा। यही नहीं, दायित्व मिलने के बाद पार्टी संगठन में अन्य लोगों को एडजस्ट करने का फार्मूला निकाले जाने पर भी मंथन जोर पकड़ रहा है।

 

पिछले छह महीनों दायित्वों का बंटवारा न होने से पार्टी नेताओं में बेचैनी पसरी हुई थी।  पार्टी अब इसे अधिक लटकाने के मूड में नहीं है।

 

सूत्रों के अनुसार चार माह पहले देहरादून में टर्नर रोड स्थित एक रिजॉर्ट में संघ नेताओं की मौजूदगी में हुई पार्टी के केंद्रीय व प्रांतीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में गहन मंथन हुआ। विभिन्न दायित्वों के लिए 28 नाम तय किए गए।

 

बताते हैं कि सरकार और संगठन में बेहतर समन्वय की कड़ी में इन नामों पर भीतर ही भीतर रायशुमारी भी करा ली गई है। अब पार्टी के कोर गु्रप की बैठक में इस पर मुहर लगनी बाकी है। कोशिश ये है कि दीपावली से पहले दायित्वों का

 

तोहफा दे दिया जाए। यही नहीं, दायित्व वितरण के बाद संगठन में खाली होने वाले पदों पर जिला इकाइयों के पुनर्गठन की जद में आने वाले पदाधिकारियों को एडजस्ट किया जा सकता है। इसके लिए भी गंभीरता से मंथन चल रहा है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि प्रदेश भाजपा की कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक जल्द होगी, जो गुरुवार को भी हो सकती है। इसमें जिला इकाइयों के पुनर्गठन समेत अन्य मामलों में भी बात होगी। इस दौरान बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश और प्रदेश भारी श्याम जाजू सहित करीबी लोग मौजूद रहेंगे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments