Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरहरीश रावत रायता फैलाने में माहिर- सीएम ़ित्रवेंद्र

हरीश रावत रायता फैलाने में माहिर- सीएम ़ित्रवेंद्र


देहरादून। संवाददाता। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की देहरादून में प्रस्तावित रायता पार्टी पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि हरदा कब, कहां और कैसे फैलाएगें रायता, यह तो वही जानें। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को उत्तराखंड इंडस्ट्रियल समिट के उद्घाटन समारोह के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रस्तावित रायता पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ये बात कही।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून हाईवे में मुज्जफरनगर-हरिद्वार-देहरादून के लगभग 128 किमी के हिस्से में चल रहे निर्माण कार्य को हरिद्वार कुंभ से पहले हर-हाल में पूरा हो जाने का दावा भी किया। राज्य के कामकाज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के टीका-टिप्पणी, विरोध और नुक्ताचीनी करने पर उन्होंने कहा कि अपने समय में तो हरीश रावत ने कुछ भी नहीं किया, यहां तक कि केंद्र की भाजपा सरकार की राज्य के विकास और आम जनता के कल्याण के लिए जारी की गई योजनाओं का अपने अपने नफे-नुकसान के हिसाब से इस्तेमाल किया। अब उन्हें उत्तराखंड की चिंता सता रही है, ऐसा कर वह क्या दिखाना और कहना चाहते हैं यह समझ से परे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments