Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरशराब के ब्रांड डेनिस को लेकर सरकार पर बरसें हरीश रावत

शराब के ब्रांड डेनिस को लेकर सरकार पर बरसें हरीश रावत

देहरादून। संवाददाता। टीएसआर सरकार द्वारा शराब नीति को पूर्ण समर्थन देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर धावा बोल दिया। उन्होंने कहा कि डेनिस ब्रांड को लेकर पिछली सरकार को घेरने वाली भाजपा की सरकार अब घर-घर में खुद डेनिस की बिक्री को प्रोत्साहन देती दिख रही है।

 

प्रदेश मुख्यालय स्थित राजीव भवन में पीसीसी की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में शराब और खनन को लेकर भाजपा ने जो गड्ढा खोदा। अब उसमें भाजपा सरकार खुद ही जा गिरी है।

 

कहा कि डेनिस पर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने में कसर नहीं छोड़ने वाली भाजपा के राज में अब मिलिट्री कैंटीन से भी डेनिस की बिक्री की जा रही है। सवालिया अंदाज में उन्होंने कहा कि डेनिस पर आरोप लगाने वाले आज उसकी बिक्री को लेकर खुद ज्यादा सक्रिय हैं। खनन में सरकारी क्षेत्र के स्थान पर निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि खाद्यान्न घोटाले की चर्चा की जा रही है। सरकार इसकी सीबीआइ से जांच करा सकती है। सरकार चाहे तो सीबीआइ का क्षेत्रीय कार्यालय राज्य में ही स्थापित कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments